फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के चयन वेतनमान पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के चयन वेतनमान पर संकट
विज्ञापन

बिजनौर। जिले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ऐसे शिक्षक जिन्होंने दस वर्ष सेवाकाल एक ही पद पर पूरा किया है, उन्हें इस महीने मिलने वाले चयन वेतनमान पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बीएसए कार्यालय ने चयन वेतनमान के आवेदन पत्र पर आपत्ति लगा बीईओ कार्यालय को वापस कर दिए हैं। इसे लेकर शिक्षकों में खासी नाराजगी बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सहित कई शिक्षक संघों ने एक ही पद पर 10 वर्षों का सेवा काल करने वाले शिक्षकों के चयन वेतनमान के लिए आवेदन कराया था। जिले में ऐसे करीब 350 शिक्षकों है, जिन्हें चयन वेतनमान का लाभ इसी महीने दिया जाना है। आवेदन जमा कराते समय शिक्षक संगठनों से प्रचार-प्रसार भी किया था, लेकिन शिक्षकों के चयन वेतनमान में खेल होना शुरू हो गया है। शिक्षकों के प्रार्थना पत्र पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा 10 वर्ष की सेवा संतोषजनक पूरी कर ली गई है, इसकी टिप्पणी नहीं लगाने पर बीएसए कार्यालय ने आवेदन पत्र वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

आवेदन पत्र वापस होने से शिक्षक परेशान हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक नजीबाबाद के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नजीबाबाद ब्लॉक 20 शिक्षकों ने आवेदन किए थे, उन पर आपत्ति लगाकर वापस भेजने से शिक्षकों में रोष है। दूसरी ओर ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि 46 शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ मिलना है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी चौधरी अंगजीत सिंह ने शिक्षकों को इसी महीने चयन वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षकों को मिलेगी दो वर्षों की जीपीएफ पर्ची
बिजनौर। जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को पिछले दो वर्षों से जीपीएफ की लेखा पर्ची प्राप्त नहीं हुई है। लंबे समय से शिक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा हामिद अहमद खान से लेखा पर्ची उपलब्ध कराने की मांग करते रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो मंगलवार से शिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2018-19 व 2019-20 की जीपीएफ की लेखा पर्ची खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भेजी जानी शुरू हो गई हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चैधरी ने बताया कि लेखा पर्ची उपलब्ध होने से शिक्षक अपना विवरण देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें