मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में हुआ आशीर्वाद समारोह
बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए विषयवार टिप्स दिए गए। विद्यालय के 2022 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों ने आशीर्वाद कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विषय विशेषज्ञों ने अच्छे नंबर लाने के लिए टिप्स दिए। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा विश्वास ने कहा कि परीक्षा विद्यार्थी कार्यकाल की रूटीन प्रक्रिया है। सफलता के लिए ऊर्जावान बने रहना है। विद्यार्थी अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। विद्यार्थियों के सभी विषय के कोर्स की खूब तैयारी है। परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हैं। इससे पहले विषय की बची समस्याओं को शिक्षकों से दूर कर लें। मौसम बदल रहा है। परीक्षा में खाने पीने व स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पूरे आत्मविश्वास से परीक्षा दे। सफलता निश्चित है। भविष्य में अच्छे इंसान बनें। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत आदि प्रस्तुत किए। कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को पैन व उपहार कार्ड भेंट किए गए। कहा गया कि पेन से जीवन की निजी सफलता समेत राष्ट्र प्रगति की गाथा लिखते रहे। कोआर्डिनेटर नितिन शर्मा संयोजक रहे।