फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजीबाबाद से बड़ी संख्या में प्रयागराज के चिंतन शिविर में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी संगम तट पर लगाई डुबकी
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को काफी संख्या में प्रयागराज के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी संगम तट पर स्नान कर पुण्य कमाया और आंदोलन के शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर और युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर बाठ के नेतृत्व में नजीबाबाद से काफी संख्या में कार्यकर्ता प्रयागराज के संगम तट पर भाकियू के चिंतन शिविर में पहुंचे। प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि शिविर में किसानों की समस्याओं पर मंथन कर आगे की रणनीति बनाई गई। शिविर में गन्ना भुगतान समय पर नहीं होने, धान खरीद में हो रही मनमानी और किसानों पर मुकदमे दर्ज कराने सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने माघ मेले में संगम तट पर स्नान कर पुण्य कमाया। यहां पहुंचने वालों में जिला महासचिव नरदेव सिंह, होशियार सिंह, सन्नी चौधरी, डॉ. विजय सिंह, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, सतनाम सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें