फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत 28 को आएंगे खरक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत 28 को आएंगे खरक
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 28 जून को ग्राम खरक जीतपुरा में महापंचायत होगी। जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी पहुंचेंगे। यह घोषणा भारतीय किसान यूनियन की मंगलवार को गन्ना समिति परिसर में हुई पंचायत में की गई। पंचायत के उपरांत संगठन के पदाधिकारी खरक पहुंचे और वहां ग्रामीणों से वार्ता की।
भाकियू नेताओं ने कहा कि पुलिस व विद्युत निगम द्वारा किसानों को निशाना बनाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली अधिकारियों ने किसानों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी। ग्रामीणों ने किसान नेताओं से बताया कि दो पढ़ने वाले युवाओं को भी नामजद किया, जिसमें से एक युवा डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। वह मौके पर भी मौजूद नहीं था। जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि अगर अब पुलिस जीतपुरा खड़क में दबिश देने आई, तो भाकियू गांव में डेरा डालकर मुंहतोड़ जवाब देगी। सिर्फ यह दो मामले की नहीं है और भी दर्जनों मामले ऐसे हैं जिसमें पुलिस किसानों पर तानाशाही अपनाते हुए द्वेष भावना से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 24 जून में किसान कलक्ट्रेट में अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए किसानों के अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे। गन्ना समिति में हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, चौधरी सुरपाल सिंह, मास्टर विजय पाल सिंह, जिला महासचिव सोनू चौधरी, नरदेव कुमार, ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल अध्यक्ष डॉ. चौधरी विजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गजेंद्र टिकैत, अजय बालियान, महावीर सिंह, रवि शेखर, संदीप राठी, बबलू प्रधान, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें