फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री ने नामचीन डाक्टर पर लगाया पैसा नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मकान निर्माण का काम करने वाले राजमिस्त्री ने शहर के नामचीन डॉक्टर पर साढ़े तीन लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। वहीं चिकित्सक पर अपने लोगों से राजमिस्त्री की पिटाई कराने का भी आरोप है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव मिलक गंगौड़ा जट रहने वाले उमेश ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि शहर के एक बाल रोग विशेषज्ञ की मां के कहने पर मकान निर्माण में राजमिस्त्री का काम किया। निर्माण में की गई मजदूरी के करीब साढ़े तीन लाख रुपये चिकित्सक की बहन ने नहीं दिए। उसने चिकित्सक से गुहार लगाई। जिस पर चिकित्सक रुपये देने का राजी हो गये। आरोप है कि 18 जून को उसने चिकित्सक से बताया कि साढ़े तीन लाख रुपये बाकी है। आरोप है इस पर चिकित्सक आग बबूला हो गया। आरोप है कि उसे चिकित्सक ने बाहर जाने को कहा, बाहर आने पर अस्पताल के कई लोगों ने घेर लिया। जिन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की। पत्र देकर साढ़े तीन लाख रुपये दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें