फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भकियू ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Sun, 20 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू (भानू) के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में भाकियू भानु ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान नहरों में पानी छोड़ने समेत कई मांग की गई । डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। यूनियन नेताओं ने किसान हितों की अनदेखी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

गन्ना समिति परिसर में जिला अध्यक्ष विजय सिंह सहरावत की अध्यक्षता और जिला महासचिव शेर सिंह सिंह के संचालन में हुई पंचायत में किसानों ने नहरों में पानी नाम मात्र को छोड़े जाने पर रोष जताया। आरोप था कि चंदक नहर शाखा सूखी है।

रामगंगा से जिन किसानों की फसल बर्बाद हो गई है , उन्हें मुआवजा दिया जाए। शुगर मिलों की मैली किसानों को सस्ते रेट पर देने की मांग की। 
इनके अतिरिक्त किसानों के अतिरिक्त बांड शुरू करने, नजीबाबाद के रामपुर चाढा गांव में वन विभाग द्वारा रोकी गई सड़क का निर्माण शुरू कराने और बिजली योजना को पूरा कराने, गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में करने की मांग उठी। इसके बाद किसान नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां धरने पर बैठ गए। धरने के बाद में मांगों को लेकर ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें