फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भाजपा की सूची वायरल, जिलाध्यक्ष बोले फर्जी है

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भाजपा की सूची वायरल, जिलाध्यक्ष बोले फर्जी है
विज्ञापन

बिजनौर। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रत्याशियों की एक सूची वायरल हो गई। इस सूची में जिले में कुछ पुराने तो कुछ नए नाम शामिल थे। इस सूची के वायरल होते ही दावेदारों की धड़कने बढ़ गई, वहीं इसे पुष्ट करने के लिए बड़े नेताओं को फोन मिलाते रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने इस सूची को फर्जी बताया है।
भाजपा में टिकट को लेकर मारामारी पिछले कई दिनों से चल रही है। लखनऊ मीटिंग में छंटनी होने के बाद बचे नामों पर दिल्ली में दो दिन से मंथन चल रहा था। पार्टी सूत्रों की माने तो नामों पर मंथन पूरा हो चुका है और फाइनल मुहर भी लगभग लग चुकी है। हालांकि अभी तक किसी भी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। नाम का खुलासा होने में अभी दो से तीन दिन का समय और लग सकता है। ऐसे में बृहस्पतिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हुई, जिसमें आठों विधानसभा सीटों पर टिकट पाने वालों के नाम स्पष्ट होने का दावा किया जा रहा था। इस सूची को देख टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों की धड़कने बढ़ गई। सूची सही है या गलत, इसकी पुष्टि करने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं और अपने पैरोकारों को फोन करने शुरू कर दिए। इस सूची के मुताबिक कुछ सीटों पर नाम बदले गए थे। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची को फर्जी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अभी तक जिले में किसी भी विधानसभा से किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर फर्जी सूची वायरल हो रही है। इस सप्ताह के अंत तक सभी विधानसभा सीटों से टिकट पाने वालों के नाम सामने आने की उम्मीद है। अधिकारिक सूची आने में अभी कुछ समय और लगेगा।
-सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें