फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष का किया घेराव

विज्ञापन
03ड्ड धामपुर टीचर्स कालोनी में मुरादाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का घेराव कर वार्ता करते सफ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मुरादाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष का किया घेराव
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष का घेराव किया। आरोप लगाया कि उन्होंने केवल एक पक्ष की बात सुनकर निलंबित सफाई नायक को बहाल करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। उधर, मुरादाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनके बीच चल रहे विवाद को खत्म कराने की बात कही।
शनिवार को दिलीप सिंह, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, अनिल, सोनू, महिपाल सिंह आदि सफाई कर्मचारी टीचर्स कालोनी निवासी मुरादाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि केवल एक पक्ष की बात सुनकर निलंबित सफाई नायक की बहाली का अधिकारियों पर दबाव बनाना सही नहीं है। काफी देर तक वार्ता के बाद जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिया कि वे इस मामले में दोनों पक्षों को बैठाकर उनके विवाद को खत्म करने का प्रयास करेंगे। इसके बाद सफाई कर्मी बिजनौर भाजपा के जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह बॉबी से मिले। समस्या के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भी हस्तक्षेप कर मामले का पटाक्षेप कराने का भरोसा दिया है। इस मामले में ईओ से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक बार और निदान का करेंगे प्रयास’
धामपुर सफाई नायक राजेश पवार पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता से उनके कार्यालय में मिला। पालिकाध्यक्ष से समस्या का निदान कराने की मांग को दुहराया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वे कई बार हस्तक्षेप की समाधान का प्रयास कर चुके हैं। यदि वह समाधान को तैयार हैं तो वे सफाईकर्मियों से वार्ता कर एक बार और निदान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें