फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस, रालोद ने नहीं खोले पत्ते

Thu, 05 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। हर दल में टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। सपा, बसपा को छोड़कर किसी भी दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस व रालोद ने किसी बड़े दल से गठबंधन की आस नहीं छोड़ी है। रालोद के टिकट पर एक दो को छोड़कर प्रत्याशियों के चेहरे भी सामने नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

बसपा ने बिजनौर विधानसभा से नहटौर नगर पालिका के चेयरमैन रशीद अहमद छिद्दू, धामपुर से विधायक मोहम्मद गाजी, चांदपुर से विधायक मोहम्मद इकबाल ठेकेदार, नजीबाबाद से इंजीनियर मोअज्जम खां, नगीना से वीपी सिंह, नहटौर से विवेक कुमार व बढ़ापुर से फहद यजदानी को प्रत्याशी बनाया है। ये सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूद गए हैं। 
वहीं सपा के मुलायम सिंह व अखिलेश खेमे में चल रही रार के बाद भी जिले की सभी सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दोनों खेमों की ओर से जारी लिस्ट में केवल एक फेरबदल हुआ है। बढ़ापुर से घोषित प्रत्याशी शेख सुलेमान की जगह बढ़ापुर नगर पंचायत के चेयरमैन आबिद अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। यह टिकट भी शिवपाल सिंह की सूची में बदला गया है। बिजनौर सीट पर विधायक रूचि वीरा, नजीबाबाद पर बसपा से सपा में शामिल हुए विधायक तसलीम अहमद, धामपुर सीट पर मंत्री मूलचंद चौहान, नगीना सीट से विधायक मनोज पारस, नूरपुर सीट पर नईमुल हसन, नहटौर सीट से मुन्नालाल प्रेमी, चांदपुर सीट से शेरबाज पठान को प्रत्याशी बनाया है। ये सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूदकर अपना चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। लंबे समय से इन प्रत्याशियों की चुनाव की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस  पार्टी के लिए बिजनौर विधानसभा सीट से कांग्रेस से एमसी शर्मा, मीनू गोयल, नजाकत अलवी, नीरज चौधरी, हुमायूं बेग, जावेद मंसूरी, मुनीर अख्तर, नगीना सीट से सचिन वाल्मीकि, सतीश गौतम, बलराम सिंह, गुलशन, धामपुर सीट से अनवर जमील, हुसैन अहमद अंसारी, जियाउल्ला फिरोज, हाजी अहसान, खुर्शीद अहमद, डा.आफताब अंसारी, चांदपुर से सुनील चौधरी, हरज्ञान सिंह, शेर सिंह सैनी, हरस्वरूप सिंह सैनी, नजीबाबाद सीट से सुधीर पाराशर, मनोज भारद्वाज, साजिद हुसैन, सलीम अंसारी, नसीम अंसारी, कालू कुरैशी, एम अकरम खां, नहटौर सीट से विक्रम सिंह, रामपाल सिंह, दिनेश साहू, नूरपुर सीट से सुमन त्यागी, टिल्लू त्यागी, चांद चौधरी, अशरफ अली, राजबहादुर शर्मा, बढ़ापुर सीट से दयावती चौहान, नवीन सैनी, अहसान अहमद अंसारी, महमूद अंसारी, इस्माइल तुर्क, एमक्यू सिद्दीकी, ललित चौहान, प्रदीप ठाकुर आदि प्रत्याशी टिकट मांग रहे हैं।
उधर, राष्ट्रीय लोकदल से बिजनौर सीट पर राहुल चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर चौधरी, पूर्व विधायक ब्रजवीर सिंह, मंडावर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अली अदनान, नजीबाबाद से अकरम शेख, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, चांदपुर से जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, धर्मेंद्र सैनी, नगीना व नहटौर सीट से पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, जिला पंचायत सदस्य सोनी, युवराज सिंह, सरदार बुध सिंह, हुकम सिंह, चंद्रपाल वाल्मीकि, सुधीर एडवोकेट, नूरपुर से मंगू त्यागी, मुनिदेव शर्मा, धामपुर व बढ़ापुर   से कई दावेदारों के टिकट मांगने का पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के मुताबिक कई दावेदार उनके   संपर्क में हैं।
वहीं विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा के दावेदारों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सभी आठ सीटों पर दावेदार सक्रिय हो गए है। भाजपा ने किसी भी सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बिजनौर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी ,रावेेंद्र  चौधरी, एसके वर्मा, डा.वीरबल सिंह, सीताराम राणा, डा.नवनीत  गर्ग, अधिवक्ता राजेंद्र सिंह, कृष्ण बलदेव सिंह, डा.तेजपाल वर्मा, चांदपुर सीट से कविता चौधरी, अरविंद उर्फ पप्पू, कमलेश सैनी, राजेश सैनी, डा.अनिल सिंह, सत्यवीर मलिक, रंजीत सिंह, धामपुर सीट से  पूर्व विधायक अशोक  राणा, दुष्यंत  चौहान कामेश्वर राजपूत, नजीबाबाद सीट से लीना सिंघल, राजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, तरूण राजपूत, मास्टर ब्रहमपाल सिंह, नगीना सीट से पूर्व मंत्री ओमवती, भजन सिंह, केके रवि, नहटौर सुरक्षित सीट से बसपा छोड़कर आए विधायक  ओमकुमार, टीकम सिंह, सुभाष वाल्मीकि, डा.रचना पाल, अनूप वाल्मीकि, नूरपुर सीट से विधायक लोकेंद्र चौहान, पूर्व मंत्री यशपाल सिंह के पुत्र आयुष चौहान, पुष्पेंद्र शेखावत, मुकेश प्रधान व बढ़ापुर सीट से पूर्व विधायक  डा.इंद्रदेव सिंह, महेंद्र मान शेखावत, भूपेंद्र बॉबी, तरूण चौहान, मनोज चौहान, हरिराज राणा, रामअवतार सैनी, राधा सैनी, जगराम सैनी, हरिओम  चौहान टिकट मांग रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसैदिया के मुताबिक दावेदारों के नाम पार्टी  हाईकमान को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें