फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ने का भुगतान करने में बिलाई चीनी मिल फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सहकारी गन्ना समिति के क्षेत्र में शामिल बिलाई मिल गन्ना मूल्य भुगतान करने में सबसे फिसड्डी है। चीनी मिल ने अभी तक 23 दिसंबर 2025 तक का ही गन्ना मूल्य भुगतान किया है जबकि धामपुर, स्योहारा चीनी मिल की ओर से नौ मार्च 2026 तक का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना किसान समिति के विशेष सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बिलाई चीनी मिल में समिति क्षेत्र के करीब 8800 किसान गन्ने की आपूर्ति करते हैं, लेकिन दबाव दिए जाने के बाद भी मिल चीनी मिल 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान करने में विफल है। कई बार उच्च अधिकारियोें से भी शिकायत कर व्यवस्था में सुधार करने की अपेक्षा की गई। अभी तक कोई भी सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। विशेष सचिव ने बताया कि धामपुर और स्योहारा चीनी मिल निर्धारित समय के भीतर गन्ना भुगतान कर रही है। नौ मार्च तक का दोनों चीनी मिलें किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान सीधे उनके खातों में भेज चुकी हैं। अफजलगढ़ चीनी मिल 17 मार्च को बंद हो गई है। चीनी मिल का भी गन्ना मूल्य भुगतान अपडेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें