फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार माह में बनना था अंडरपास, 15 माह में खाेदाई भी नहीं हो सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना- कालाखेड़ी रेलवे फाटक पर बन रहा अंडरपास स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। जिस अंडरपास को बनाने की समय सीमा रेलवे ने चार माह तय की थी, सवा साल बाद भी अभी उसकी खोदाई का कार्य भी अधूरा पड़ा है। 15 महीने के भीतर टेंडर पाने वाला ठेकेदार उसमें 15 ईटें भी नहीं लगा सका है। नगीना से लेकर संसद तक जन प्रतिनिधियों ने इस समस्या को जोरदार तरीके से उठाया लेकिन जिम्मेदारों ने अपनी आंखें मूंद रखी हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो काॅलम के माध्यम से नगीना के सार्थक गुप्ता ने नगीना के कालाखेड़ी फाटक पर रुके पड़े अंडरपास निर्माण की समस्या को उठाया है। रेल मंत्री की सहमति के बाद 17 फरवरी 2025 को अंडरपास का टेंडर लेने वाली कंपनी ने भूमि पूजन किया था। फरवरी में निर्माण कार्य के नाम पर रेलवे फाटक को बंद कर एक मार्च 2025 को अंडरपास के लिए खोदाई का कार्य शुरू हुआ लेकिन अगले 48 घंटे में ही इंजीनियर व कर्मचारी काम छोड़कर चले गए। इसके बाद समय-समय पर समाचार पत्रों में खबरें छपी तो एक-दो दिन काम हुआ लेकिन 15 माह बीत जाने के बाद भी खोदाई कार्य पूरा नहीं हो पाया। अंडरपास के अधूरा पड़ा रहने से स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
नगर की सबसे बड़ी आजाद व तूफान कॉलोनी में करीब सात से आठ हजार लोग निवास करते हैं, जबकि इसी मार्ग से आगे ग्राम कालाखेड़ी व अन्य कई गांव आते हैं। जिनके लिए शहर में आने का एकमात्र रास्ता कालाखेड़ी फाटक ही है। 15 माह से यहां के लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर स्थित नगीना -कोतवाली मार्ग के फाटक पर होकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन



आजाद कॉलोनी निवासी सतीश राजपूत का कहना है कि अंडरपास का कार्य लगातार नहीं चल रहा है। पिछले साल बरसात के दिनों में अधूरे छोड़े गड्ढे में पानी भी भर गया था, जिससे दुर्घटना का खतरा बन गया था। उन्होंने कहा कि अब फिर बरसात का मौसम आने वाला है, जिससे और खतरा बढ़ जाएगा।
आजाद कालोनी निवासी तरुण चौहान का कहना है कि अंडरपास आजाद कॉलोनी के लोगों के लिए सिर दर्द बन गया है। अब अंडरपास के नहीं बनने व फाटक के बंद होने से दोहरी मार पड़ रही है।

व्यापारी नेता पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि आजाद व तूफान काॅलोनी के लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काम को अति शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।
संजय शर्मा का कहना है कि जिस गति से वर्तमान में चल रहा है, उससे नहीं लगता कि वह जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने रेल विभाग के अधिकारियों से जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए इसे तत्काल पूरा कराने की मांग की है।

उधर, अंडरपास का कार्य करने वाली कंपनी का कार्य देख रहे विष्णु शर्मा से जब अंडरपास के अधूरे कार्य के बारे में पूछा गया तो वह कोई भी जवाब नहीं दे सके। उन्होंने खुद के छुट्टी पर होने की बात कहते हुए सवाल से पीछा छुड़ा लिया।
संसद में व रेल मंत्री को पत्र लिखकर कई बार कालाखेड़ी रेलवे फाटक की समस्या का मुद्दा उठा चुका हूं। अब जब भी संसद का सत्र होगा, इस मुद्दे को एक बार पुनः संसद में उठाऊंगा।
विज्ञापन


- चंद्रशेखर आजाद, सांसद, नगीना लोकसभा क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें