फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करने वाला गैंग दबोचा, दस बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी करने वाला गैंग दबोचा, दस बाइकें बरामद
विज्ञापन

बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग को दबोचा है। गैंग के पास से चोरी की दस बाइकें, चाकू व नगदी बरामद की है।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने झालू मार्ग स्थित काली मंदिर चौराहे से बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती चमरपेड़ा निवासी अतुल, हल्दौर थाने के गांव नवादा निवासी सूरज को दबोचकर उनकी निशानदेही पर दस बाइक बरामद कीं। ये बाइक गैंग ने चोरी की थीं। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि 25 मई को मोहल्ला नई बस्ती में व 13 जुलाई को मोहल्ले से उन्होंने ही बाइक चोरी की थीं। दस दिन पहले मोहल्ला भाटान से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी उन्होंने चोरी की थी। बरामद बाकी बाइक बिजनौर व आसपास के जिलों के महत्वपूर्ण स्थानों से उन्होंने चोरी की हैं। बैंक्वेट हॉल, हॉस्पिटल, बस स्टैंड, सब्जी मंडी को निशाना बनाकर गैंग बाइक चोरी करता है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़ा गया गैंग काफी दिनों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसे अंतर जनपदीय गैंग पंजीकृत किया जा रहा है। गैंग के सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। पकड़े गए बदमाशों को रिमांड पर लेकर उनके अन्य साथियों की जानकारी हासिल की जाएगी। उन्होंने बताया कि गैंग से जो बाकी सदस्य जुड़े हैं उनका पता करने में पुलिस जुटी है। गैंग चोरी के साथ लूट की घटनाओं को भी अंजाम देता है। चेसिस बदलकर वाहनों को बेच देता है। गैंग को पकड़े वाली टीम में शामिल शहर कोतवाल राधेश्याम, दरोगा जर्रार अहमद, सिपाही अरविंद समेत पूरी टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें