फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने तीन को रौंदा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम ने तीन को रौंदा, महिला की मौत
विज्ञापन

स्योहारा। सड़क किनारे खड़े परिवार को अनियंत्रित डीसीएम ने रौंदा डाला। इससे एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव कुरी बंगर के शमीम अहमद की पत्नी शहनाज की तबियत खराब थी। शमीम बाइक से शहनाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ रहा था। शमीम की भाभी तस्लीमा पत्नी आलमगीर शहनाज को पकड़ने के लिए बाइक के पीछे बैठ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने के बाद गेट पर शमीम ने अपनी बाइक रोक ली। दोनों महिलाओं सहित शमीम भी बाइक से उतर गया। गेट के पास खड़ा होकर वह अपने घर पर फोन करके अस्पताल पहुंच जाने की जानकारी दे रहा था। अचानक धामपुर की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम ने तीनों को कुचल दिया। इससे तस्लीमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सामुदायिक चिकित्सक जुनैद आलम ने बताया कि शहनाज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें