फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

शिवालाकलां। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर गांव फीना के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रिपलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पिलाना निवासी भानू (30) सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में गांव जुझैला आया था। देर शाम वह बाइक से अपने रिश्तेदार जुझैला निवासी सुखवीर के साथ घर जा रहा था। गांव फीना के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रिपलर में टकरा गई। हादसे में भानू और सुखवीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी नूरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुखवीर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भानू की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें