फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

शेरकोट। सोमवार रात वाजिदपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए दो बाइक सवारों में से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार पांचाल ने बताया कि नहटौर थाने के गांव किशनपुर भोगी निवासी 22 वर्षीय विपिन जब अपनी बहन के घर से लौट रहा था तो उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई थी। विपिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्योहारा मार्ग पर स्कोर्पियो व ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक इब्राहीमपुर नारायण निवासी संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। स्कोर्पियो चालक हादसे के बाद कार सहित फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें