फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जेसीबी से टकराई बाइक, युवक की मौत, महिला गंभीर

विज्ञापन
पति के जाने का दर्द। बिजनौर-नगीना रोड पर मोहित पेट्रो केमिकल के सामने सड़क दुर्घटना में पति की
विज्ञापन
कोतवाली देहात। बीमार पिता के लिए अस्पताल खाना लेकर जा रहे बाइक सवार गांव फरीदपुर मान उर्फ पमडावली निवासी अश्वनी कश्यप (22) पुत्र विजय कश्यप की जेसीबी की टक्कर से मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर हुए हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटना स्थल पानीपत-खटीमा हाईवे पर स्थित मोहित पेट्रो केमिकल के सामने जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी विजय कश्यप बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुत्र अश्वनी उनके लिए खाना लेकर गांव से अस्पताल जा रहा था। उसके साथ उसकी रिश्ते की भाभी डोली पत्नी अंकित निवासी ग्राम रामपुर बकली भी थी। छोइया नदी पुल के पास मोहित पेट्रो केमिकल के सामने फैक्टरी से तेज गति से बाहर निकल रही जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी और डोली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

युवक की मौत की सूचना पर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लगभग पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मौके पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ सिटी, कोतवाली शहर प्रभारी निरीक्षक अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। अश्वनी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी करीब पांच माह पहले ही हुई थी। उसकी दोनों बहनों, मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शाम को दोनों पक्षों में हुआ फैसला
अश्वनी की मौत के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कई घंटे तक समझौता वार्ता चली। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया। शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जाम के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता तथा घायल महिला का उपचार कराने पर सहमति बनी है। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से जो तहरीर आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अभय कुमार पांडे्य, सीओ सिटी

पति के जाने का दर्द। बिजनौर-नगीना रोड पर मोहित पेट्रो केमिकल के सामने सड़क दुर्घटना में पति की

पति के जाने का दर्द। बिजनौर-नगीना रोड पर मोहित पेट्रो केमिकल के सामने सड़क दुर्घटना में पति की

पति के जाने का दर्द। बिजनौर-नगीना रोड पर मोहित पेट्रो केमिकल के सामने सड़क दुर्घटना में पति की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें