ग्रामीणों ने लगाया जाम
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली शहर प्रभारी निरीक्षक अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पांच महीने पहले हुई थी शादी
मृतक अश्वनी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी करीब पांच माह पहले ही हुई थी। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां, पत्नी और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे में शामिल जेसीबी के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।