फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचने से पहले आ गई मौत: बिजनौर निवासी युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत, भाई-भाभी घायल

Tue, 07 Oct 2025 10:21 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज थाना क्षेत्र में देवल गंगनहर पुल के पास सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ। दुबई में नौकरी करने वाले बिजनौर निवासी लक्ष्य कुमार और प्रियंका की मौके पर मौत हो गई, जबकि लक्ष्य का भाई और भाभी घायल हो गए।

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज थाना क्षेत्र के देवल गंगनहर पुल के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें दुबई में नौकरी करने वाले बिजनौर निवासी लक्ष्य कुमार(28) और  प्रियंका(25) की मौत हो गई। जबकि लक्ष्य का बड़ा भाई मयंक और उसकी पत्नी रिया घायल हो गए। दोनों को बिजनौर के पुलकित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिजनौर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी लक्ष्य कुमार पुत्र शिवकुमार और सब्जी मंडी निवासी प्रियंका पुत्री भूपेंद्र दुबई में नौकरी करते थे। दोनों हाल ही में छुट्टी पर घर लौट रहे थे। सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद लक्ष्य का भाई मयंक और भाभी रिया उन्हें लेने पहुंचे थे।

चारों लोग स्कॉर्पियो कार से दिल्ली से बिजनौर के लिए रवाना हुए थे। जब वे रामराज थाना क्षेत्र के देवल गंगनहर पुल के पास मोंटी मिलियन रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे, तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराई और उसके बाद बिजनौर की ओर से आ रहे 14 टायर वाले ट्रक से भिड़ गई।

हादसे की सूचना पर रामराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रियंका की मौत बिजनौर में इलाज के दौरान हुई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सीओ जानसठ यतेन्द्र नागर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें