फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चारा लेने गई महिला पर गुलदार का हमला या किसी ने की हत्या? पुलिस-वन विभाग आमने-सामने

Sat, 02 Aug 2025 08:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के अफजलगढ़ में चारा लेने गई महिला अलका की मौत के बाद पुलिस और वन विभाग आमने-सामने हैं। पुलिस इसे गुलदार का हमला बता रही है, जबकि वन विभाग हत्या की आशंका जता रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में शनिवार को अफजलगढ़ में एक 35 वर्षीय महिला अलका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला भैंस के लिए चारा लेने गई थी, लेकिन उसका शव एक बाग में गुलदार द्वारा खाए गए हालत में मिला।
विज्ञापन


घटना स्थल और शव की हालत को लेकर पुलिस और वन विभाग में विरोधाभास है। पुलिस का दावा है कि गुलदार के हमले में मौत हुई, जबकि वन विभाग का कहना है कि यह हत्या हो सकती है और शव को बाद में किसी जानवर ने खाया।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: पति ने चाकू से वारकर की सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, फिर खुद ही पुलिस को किया फोन
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका अलका अपने पति सुंदर सिंह के साथ मंझोली मोहल्ले में रहती थी। वह शनिवार दोपहर पास के गुड्डू चौहान के बाग में घास काटने गई थी। 
शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम 6 बजे ट्यूबवेल के पास उसका शव क्षतविक्षत हालत में मिला, गर्दन और कूल्हे का हिस्सा पूरी तरह खाया जा चुका था।

 पुलिस बोली गुलदार ने मारा
महिला को गुलदार ने ही मारा है। उसके शरीर को बुरी तरह खा लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। -राजेश सोलंकी, सीओ अफजलगढ़
 
वन विभाग ने जताई हत्या की आशंका
 शव को देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या की गई और फिर किसी जानवर ने शव को खाया है। -अभिनव राज, डीएफओ बिजनौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें