फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सुहाग को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई महिला, गन्ने से किए कई वार, कल किसान की गई थी जान

Thu, 20 Apr 2023 11:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

Bijnor News : एक महिला अपने पति को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई। महिला ने गन्ने से गुलदार पर कई वार किए। इससे पहले गुलदार ने बुधवार को एक किसान की जान ले ली थी।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ के गांव महसनपुर में गन्ना छीलने गए ग्रामीण अनिल पर गुलदार ने हमला कर दिया। अनिल की पत्नी ने साहस दिखाया और गुलदार पर गन्ने से प्रहार शुरू कर दिए। इस हमले के बाद गुलदार उनके पति को छोड़कर खेतों में घुस गया। अनिल को गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गुलदार के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


गांव महसनपुर निवासी अनिल अपनी पत्नी छाया के साथ खेत में गन्ने की छिलाई करने के लिए गए थे। जब वह गन्ना छील रहे थे, तभी खेत से निकलकर आए गुलदार ने अनिल को दबोच लिया और खेत में खींचकर ले जाने लगा। पास में काम कर रही छाया ने शोर मचाया और हिम्मत कर गन्ने से गुलदार पर प्रहार किए।

ग्रामीण दीपक कुमार, राहुल, पंकज केशव व विपिन आदि का कहना है कि गुलदार खेतों व गांव के आसपास मंडरा रहा है। खेत के आसपास गुलदार के दो बच्चों को भी देखा गया है। उन्होंने गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी नगीना प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और ग्रामीणों समूह से खेतों में जाने के लिए कहा है। साथ ही तेज आवाज में गाने सुनने और अपने बच्चों को अकेला न छोड़ने के लिए कहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

विज्ञापन

पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह गुलदार के हमले में मृत व्यक्ति के घर पहुंचे

पूर्व विधायक ने दो दिन पूर्व गांव सीरवासुचंद कासमपुरगढ़ी में गुलदार के हमले में मृत वृद्ध तुंगल सिंह सैनी के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया 

गुरुवार को पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ डाक्टर इन्द्रदेव सिंह गुलदार के हमले में मृत वृद्ध तुंगल सिंह सैनी के घर पहुंचे ओर उनके पुत्र पवन कुमार सैनी से मिलकर उन्हें हिम्मत बंधाई। वहीं उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा से मिलकर परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

इसके अलावा उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त बढ़ाए जाने को कहा। इस दौरान डॉ. योगेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, विजयपाल सिंह, नरेश कुमार चौहान कृष्ण कुमार शर्मा, प्रदुमन चौहान , गोपाल सिंह तथा लक्ष्य प्रताप सिंह आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें