हंगामा करते परिजन व माैके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बिजनाैर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली फीडर पर सोमवार को शटडाउन के बावजूद बिजली चालू कर देने से 30 वर्षीय लाइनमैन कोमल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को फीडर पर रखकर प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिजनों को मुआवजे दिलाने की मांग की।