फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 100 की स्पीड से हाईवे किनारे खड़े बैंक मैनेजर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Mon, 14 Apr 2025 10:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

उत्तराखंड निवासी सुशील कुमार (59) अपने साथी हर्ष तिवारी के साथ कार से हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे। रास्ते में चाय पीने के लिए रुके तो हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
बैंक मैनेजर सुशील कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर गांव अलीगढ़ के पास किनारे पर खड़े बैंक मैनेजर सुशील कुमार (59) को बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार भी गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाइक की गति ज्यादा थी, करीब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तो रही होगी। 
विज्ञापन

 

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी सुशील कुमार (59) जिला सहकारी बैंक की किच्छा ब्रांच में सीनियर प्रबंधक थे। सुशील कुमार शाखा का अवकाश होने के कारण अपने साथी हर्ष तिवारी ब्रांच मैनेजर जिला सहकारी बैंक रुद्रपुर के साथ कार से हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे। गंगा स्नान कर दोनों साथी सोमवार रात करीब आठ बजे घर वापस आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने चाय पीने के लिए अपनी कार राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर गांव अलीगढ़ के करीब एक होटल पर रोकी और चाय पीने लगे। 
 
विज्ञापन

सुशील कुमार पहले चाय पीकर कार के पास आकर खड़े हो गए। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से तेज गति से आई एक बाइक ने सुशील को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बाइक सवार भी एक गड्ढे में जा गिरा। घटना में बाइक चालक टिंकू (35) निवासी ग्राम भरतपुर थाना धामपुर व सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक चालक टिंकू की बिजनौर ले आते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें