नेशनल हाईवे निर्माण के बीच आ रहे नगीना क्षेत्र के धार्मिक स्थल को तोड़ने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों व अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वहीं मौके पर पहुंची जेसीबी को भी लोगों ने रोक दिया और टीम को कार्यवाही नहीं करने दी।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार सुबह नगीना स्थित एक धार्मिक स्थल को तोड़ने पर जमकर हंगामा हो गया। यहां लाखों लोगों की आस्था का केंद्र रहे बड़िया के मंदिर को प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोड़े जाने पर लोगों ने एकत्र होकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल को तोड़ने पहुंची जेसीबी को लोगों ने रोक दिया और वापस भेज दिया। सूचना पर पुलिस व नायब तहसीलदार व एनएचएआई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मानें। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं।