फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: छह साल के बच्चे से दो किशोरों ने किया कुकर्म, एक आरोपी का पीड़ित से है ये रिश्ता

Wed, 18 Sep 2024 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

दो किशोर एक मासूम को वीरान पड़े मकान में ले गए और गलत काम किया। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरों ने छह वर्षीय बालक के साथ कुकुर्म किया। बालक चिल्ला न सके, इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। पुलिस दोनों नाबालिग आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित के परिजनों द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छह वर्षीय पुत्र पड़ोस में हो रहे कार्यक्रम को देखने गया था। इसी दौरान गांव के ही 16 वर्षीय दो किशोर उसे बहला-फुसलाकर वीरान पड़े मकान में ले गए। जहां दोनों किशोरों ने बच्चे के साथ कुकुर्म की घटना को अंजाम किया। दोनों ने बालक को घटना के बारे में अपने परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चे ने घर जाकर अपने माता-पिता को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए।
 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि एक आरोपी किशोर उनके तहेरे भाई का पुत्र है, जबकि दूसरा आरोपी उनके मोहल्ले का ही रहने वाला है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बालक के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। दोनों किशोर अभी फरार हैं। पुलिस दोनों किशोरों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें