हादसे में हरचंदपुर मुरादाबाद निवासी संतोष कुमार(60) की मौके पर माैत हो गई, जबकि सुमनेश, हिमांशु, विशाल, सनी केशव के गंभीर चोटें आईं। अन्य घायलों में कामिनी शर्मा, काजल, अवनीश, अभिषेक, विवेक, अंकुश शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक झा, सीओ देश दीपक सिंह सहित नजीबाबाद, कोतवाली देहात और किरतपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया।