उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुए एक दर्दनाक हादसे में हरियाणा के युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद कार में आग भी लग गई, जिसे दमकल कर्मियाें ने बझाया और मृतक के शव को बाहर निकाला।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बैराज रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार चावलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक अमेज कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार पांच लोग दब गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थनीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चार लोगों को सुरक्षित निकाला जबकि कार चालक की मौत हो गई।
हादसे के बाद के बाद कार में भयंकर आग गई। मुश्किल से चालक को सीट से निकला गया। दमकल विभाग ने कार में लगी आग को बुझाया। इमरान पुत्र इमामुद्दीन निवासी मोहल्ला हाली कॉलोनी पानीपत हरियाणा की मौत हो गई।