फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद में 10 फीट गहरे गड्ढे में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत, कई घायल 

Thu, 09 Jun 2022 12:55 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बिजनौर जनपद में मंडावली के निकट गुरुवार को प्रातः लगभग 11 बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल श्रद्धालुु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सिद्ध कुटी धार्मिक स्थल से लौट रही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली मंडावली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से चालक सहित दो की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़तल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हमीदपुर माखन उर्फ हेमंतपुर भनेड़ा के ग्रामीण भागूवाला के निकट स्थित सिद्ध कुटी धार्मिक स्थल से ट्रैक्टर ट्रॉलीे द्वारा लौट रहे थे।ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगभग 20 ग्रामीण श्रद्धालु सवार थे।

यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया बेहाल:  मेरठ में 26 साल में सबसे गर्म रहा जून का पहला सप्ताह, अन्य जिलों में भी बुरा हाल
विज्ञापन


मंडावली के निकट गुरुवार को प्रातः लगभग 11 बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर चालक 23 वर्षीय पंकज, 20 वर्षीय मनीष की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़,पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।घायलों को नजीबाबाद के पूजा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायलों में बबीता पत्नी विपिन,  सीमा पत्नी मेहर सिंह, सर्वेश पत्नी आनंद, मीनाक्षी पत्नी पतराम, कोमल, अवनीश, शानू , दीपक  आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें