फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपे लोग, गलन भरी सर्दी ने नहीं मिल रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। लेकिन गलन भरी ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। बुधवार को जिले का न्यूनमत तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से लगातार तापमान में लगातार गिरावट होती जा रही है। इससे सर्दी बढ़ रही है। हाड़कंपा देने वाली सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों का 21 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है, जबकि कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के कॉलेजों का समय सुबह दस से तीन बजे तक कर दिया है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला से जारी चेतावनी के अनुसार आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने के आसार हैं। कृषि वैज्ञानिक के.के. सिंह ने बताया पाला पड़ना शुरू हो गया है। फसलों को पाले की मार से बचाने के लिए समय-समय पर सिंचाई करते रहें और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार ही खेतीबाड़ी का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें