फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता में बिजनौर टीम विजेता

Sun, 05 Oct 2025 10:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय पुलिस वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बिजनौर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित अंतर जनपदीय पुलिस वाॅलीबाल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वाॅलीबाल का फाइनल मैच शाहजहांपुर एवं बिजनौर के बीच खेला गया। जिसमें बिजनौर की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


रविवार को पुरुष वाॅलीबाल में प्रथम सेमीफाइनल मैच मुरादाबाद एवं शाहजहांपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें जनपद शाहजहांपुर ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मैच बिजनौर एवं अमरोहा के बीच खेला गया।बिजनौर की टीम विजेता रही। इसके अलावा पुरुष सेपक टकरा का सेमीफाइनल मैच मुरादाबाद एवं पीलीभीत के बीच हुआ। जिसमें पीलीभीत टीम विजेता रही। दूसरा मैच बिजनौर एवं रामपुर के बीच खेला गया। जिसमें बिजनौर टीम ने विजय प्राप्त की। वहीं, महिला सेपक टकरा का सेमीफाइनल मैच शाहजहांपुर एवं मुरादाबाद के बीच हुआ। शाहजहांपुर की टीम विजेता रही। दूसरा मैच बिजनौर एवं बदायूं के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में बिजनौर ने विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें