सीढ़ियों से खाट लेकर नहीं चल सकते थे तो कुछ दूरी तक एक युवक कंधे पर ले गया।
- फोटो : अमर उजाला
शेरकोट के मोहल्ला नौधना निवासी मो. आमिर ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई अमन युनूस धामपुर स्योहारा मार्ग स्थित पृथ्वीराज कॉलेज में डी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है।
आरोप है कि कॉलेज प्राचार्य ने अमन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र की हालत बिगड़ गई। फोन पर सूचना मिलने के बाद परिजन कॉलेज पहुंचे और बेहोश छात्र को अपने साथ ले आए। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
घटना के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बेहोश छात्र को खाट व कंधे पर उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कॉलेज प्राचार्य चंशेखर ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को निराधार बताया है।