फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 'वो मुझे धोखा दे रही है ', छोटे भाई को मैसेज भेजकर युवक ने किया सुसाइड, तीन बच्चों की मां है प्रेमिका

Tue, 08 Jul 2025 07:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Suicide Case: स्योहारा के गांव सिपाहीवाला निवासी मनप्रीत तीन बच्चों की मां के साथ दिल्ली में रह रहा था। महिला अब उसे छोड़ना चाह रही थी। मनप्रीत ने सुसाइड नोट में महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
मनप्रीत की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेम और इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद सिपाहीवाला गांव के मनप्रीत सिंह (28) का गोंडा जिले की रहने वाली तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक, प्रेमिका के साथ दिल्ली में रह रहा था। वहां प्रेमिका की बेवफाई के शक में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

 

मनप्रीत सिंह (28) पुत्र बलवंत सिंह काफी समय से गोंडा में रहकर हाईवे निर्माण में मशीन चलाने का काम करता था। वहां उसकी ऑनलाइन लूडो गेम और इंस्टाग्राम के माध्यम से एक महिला से बातचीत शुरू हुई। महिला शादीशुदा तथा तीन बच्चों की मां है। छह माह पूर्व मनप्रीत महिला को लेकर शाहदरा दिल्ली के युधिष्ठिर गली विकास नगर में आ गया। दोनों साथ किराए के मकान में रहने लगे। महिला अपने बच्चों को भी साथ लाना चाह रही थी लेकिन मनप्रीत को शक हुआ कि वह उसे छोड़कर न चली जाए।
 

सोमवार को शाम चार बजे मनप्रीत ने अपने छोटे भाई नितिन को मोबाइल पर एक सुसाइड नोट भेजा, जिसमें मनप्रीत ने लिखा कि उसके साथ रह रही महिला उसे छोड़ना चाहती है। वह कह रही है कि मुझे अब आपके साथ नहीं रहना। जबकि मैंने उसके तीन बच्चों को भी पढ़ाया-लिखाया है। मैं आत्महत्या कर रहा हूं। उसने अपनी मौत के लिए महिला को जिम्मेदार ठहराया।
 
विज्ञापन

सुसाइड नोट पढ़ने के बाद छोटे भाई नितिन सहित पूरा परिवार घबरा गया। फोन करने पर मनप्रीत का मोबाइल बंद मिला। करीब दो घंटे बाद शाम छह बजे मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचघर का दरवाजा तोड़कर देखा तो मनप्रीत का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। उसका रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनप्रीत के परिवार में छोटा भाई, बहन व बूढ़े माता-पिता हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें