फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म पूछकर नागरिकता देना गलत : खुर्शीद

विज्ञापन
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
धर्म पूछकर नागरिकता देना गलत : खुर्शीद
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व केंद्रीय मंत्री/वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रताड़ित होकर दूसरे देश से आ रहे लोगों का नागरिकता पर पहला हक है। लेकिन पहले भारत में कभी धर्म देखकर कोई काम नहीं होता था। अब दूसरे देशों से आने वाले लोगों को सीएए लागू करके धर्म के आधार पर नागरिकता दी जाएगी। यह सब भारत और संविधान की आत्मा में नहीं है। कांग्रेस तो कहती है कि सभी बाहरी लोगों को निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान पर हमले का झूठा प्रचार कर रही है।
कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस ने एनपीआर बनाया था। इसमें किसी की नागरिकता पर कोई खतरा नहीं था। लेकिन अब भाजपा एनपीआर में किसी के बारे में कोई संदेह होने पर उसे एनसीआर में भी नहीं लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्होंने एनआरसी लागू करने को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं की है। गृहमंत्री अमित शाह संसद में खड़े होकर कहते हैं कि एनआरसी लागू करेंगे। सीएए पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने घातक हमले किए। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न के सवाल पर उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया। सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि भारत ने कश्मीर के हिस्से में ही हमला किया। केंद्र सरकार पाकिस्तान पर हमले का झूठा प्रचार कर रही है। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर कहा कि उन्होंने केवल एक मुहावरा कहा था। अगर कोई मुहावरा न समझ पाए तो वह बुरा मान सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि देश अर्थव्यवस्था से चलता है। डोनाल्ड ट्रंप जैसा राष्ट्रपति अमेरिका में इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि वहां अर्थव्यवस्था अच्छी हुई है। नोटबंदी की मार से अब तक किसान और व्यापारी उबर नहीं पाए हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार अपने झूठे आंकड़ों से सब कुछ अच्छा होने की बात कह रही है। सरकार ने उद्योगपतियों के साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये माफ किए, लेकिन किसानों को फूटी कौड़ी नहीं दी। जो सरकार रिजर्व बैंक में रिजर्व रुपये को ही खर्च कर रही है वह किसानों का भला नहीं कर सकती है। कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुसार धान का प्रति क्विंटल खर्च 2200 रुपये है, लेकिन सरकार ने धान का मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसान के मुद्दे पर अब कांग्रेस लगातार सरकार को घेरेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को सीएए के विरोध में बवाल कराने में आरोपी बनाए जाने पर कहा कि सरकार मजबूत कांग्रेस नेताओं को दबाना चाहती है। प्रेस वार्ता में पूर्व एमएलसी नसीब पठान, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, हुुमायूं बेग, पूर्व विधायक सतीश कुमार, मुनीश त्यागी, नीरज चौधरी, नजाकत अलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें