फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में जिंदगी की तलाश: सूरज का शव मिला, दो अब भी लापता, दिव्यानी को बचाया; SDRF-PAC का सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 25 Nov 2026 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

नांगल सोती गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान डूबी 22 वर्षीय डॉली उर्फ गुड़िया और दो युवकों की तलाश बुधवार सुबह फिर शुरू की गई। हादसे में 12 वर्षीय दिव्यानी को गांव के दो युवकों ने बाल पकड़कर बाहर खींच लिया था। एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों समेत कई टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं।
विज्ञापन
गंगा में सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र स्थित नांगल सोती गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान डूबी 22 वर्षीय डॉली उर्फ गुड़िया और दो युवकों की तलाश बुधवार सुबह फिर शुरू कर दी गई। मंगलवार को हादसे में चार लोग गंगा में डूबे थे, जिनमें 12 वर्षीय दिव्यानी को गांव के दो युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचा लिया था। शाम ढलने पर रोक दिया गया सर्च अभियान बुधवार सुबह नांगल पुलिस की निगरानी में दोबारा शुरू हुआ। एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों सहित कई टीमें तलाश में जुटी हैं। ताजा अपडेट के अनुसार सूरज का शव गंगा से बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


रिश्तेदारों से कुछ दूरी पर नहाने पहुंचे थे चारों
नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा निवासी 22 वर्षीय विवाहिता डॉली उर्फ गुड़िया अपने चचेरे भाइयों सूरज उर्फ छोटू, हर्षित और दिव्यानी के साथ नांगल सोती गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे। चारों अन्य संबंधियों से कुछ दूरी पर आगे जाकर गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

यह भी पढ़ें: उजैद से पूछताछ में खुलासा: पहले दोस्ती और मदद का भरोसा, फिर विचारधारा बदलवाता, हैंडलर के निशाने पर ऐसे युवा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाई दिव्यानी की जान
घटना के दौरान गांव मंझाड़ी निवासी सचिन और नितिन ने चारों को डूबता देखकर बचाने का प्रयास किया। दोनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा में उतरकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। उन्होंने 12 वर्षीय दिव्यानी के बाल पकड़कर उसे बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। एक अन्य युवक का हाथ भी पकड़ लिया था, लेकिन वह फिसल गया और उसे बचाया नहीं जा सका।

शाम ढलने पर रोकना पड़ा सर्च अभियान
हादसे के बाद कई घंटे बीतने पर सर्च अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों और बचाव दलों ने गंगा में डूबे लोगों की तलाश की, लेकिन शाम ढलने के बाद अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार शाम को घटनास्थल पर पहुंचे डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी केके बिश्नोई और एएसपी डॉ. केजी सिंह ने अधिकारियों को बुधवार तड़के से दोबारा सर्च अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे।

एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे
बुधवार सुबह नांगल पुलिस की निगरानी में सर्च अभियान फिर शुरू किया गया। गाजियाबाद से आई एसडीआरएफ की टीम और पीएसी के गोताखोरों को भी तलाश में लगाया गया है। कई टीमें गंगा में डूबी डॉली उर्फ गुड़िया और  युवक की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें