दिव्यानी को बचाया, तीन की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बालिका दिव्यानी को बचा लिया। वहीं, डॉली, सूरज और हर्षित का पता नहीं चल सका। गोताखोरों को गंगा में उतारकर तीनों की तलाश कराई जा रही है। डूबने वाले सभी लोग आपस में संबंधी बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, एडीएम अंशिका दीक्षित और एसडीएम प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंच गए। अधिकारी राहत और तलाश अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
एनडीआरएफ टीम नहीं पहुंचने पर परिजनों में रोष
घटना के करीब तीन घंटे बाद भी एनडीआरएफ या अन्य विशेष टीम को तलाश अभियान में नहीं लगाए जाने से परिजनों में नाराजगी है। परिजन तीनों की तलाश के लिए तेज प्रयास करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल गोताखोरों की मदद से गंगा में खोजबीन जारी है।