बताया जाता है कि रात्रि लगभग 10 बजे एसडीएम की गाड़ी ने क्षेत्र से गुजर रहे एक डंपर को रोकने का प्रयास किया। डंपर ने भागते हुए एसडीएम की गाड़ी को साइड मार दी। जिससे ड्राइवर की साइड से एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम और स्टाफ बाल बाल बच गए।
उधर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने डंपर की टक्कर होने से इनकार किया। एसडीएम का कहना है कि खनन क्षेत्र जाते समय नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर अचानक अज्ञात वाहन गाड़ी को टक्कर मार गया। उस समय वे मोबाइल पर क्षेत्र के ग्रामीण प्रतिनिधि से बात कर रहे थे।
प्रशासन ने खनन क्षेत्र पहुंचकर एक डंपर और ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लिया है। खनन क्षेत्र में आज राजस्व विभाग की टीम अवैध खनन प्रकरण में खनन क्षेत्र की जांच करेगी।