फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मार्ग दुर्घटना में एसडीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे एसडीएम

Sun, 09 Jun 2024 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

अवैध खनन होने की सूचना पर खनन क्षेत्र जा रहे एसडीएम की गाड़ी में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एसडीएम बाल बाल बचे। वहीं खनन क्षेत्र से एक डंपर व ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लिया गया है।  
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में रेत बजरी का अवैध खनन होने की सूचना पर खनन क्षेत्र जा रहे एसडीएम की गाड़ी की डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।दुर्घटना में एसडीएम और स्टाफ बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


नजीबाबाद के गांव मथुरापुरमोर क्षेत्र में दो पॉइंट पर रेत-बजरी का खनन चल रहा है।प्रशासन को शनिवार की रात अवैध खनन की सूचना मिली।एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह राजस्व टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

बताया जाता है कि रात्रि लगभग 10 बजे एसडीएम की गाड़ी ने क्षेत्र से गुजर रहे एक डंपर को रोकने का प्रयास किया। डंपर ने भागते हुए एसडीएम की गाड़ी को साइड मार दी। जिससे ड्राइवर की साइड से एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम और स्टाफ बाल बाल बच गए।

उधर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने डंपर की टक्कर होने से इनकार किया। एसडीएम का कहना है कि खनन क्षेत्र जाते समय नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर अचानक अज्ञात वाहन गाड़ी को टक्कर मार गया। उस समय वे मोबाइल पर क्षेत्र के ग्रामीण प्रतिनिधि से बात कर रहे थे।

प्रशासन ने खनन क्षेत्र पहुंचकर एक डंपर और ट्रैक्टर ट्राॅली को  कब्जे में लिया है। खनन क्षेत्र में आज राजस्व विभाग की टीम अवैध खनन प्रकरण में खनन क्षेत्र की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें