फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Bijnor: पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो, MBA छात्र समेत दो की मौत, चार घायल

Thu, 01 May 2025 01:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में  पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा स्कार्पियो कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। मरने वालों में एमबीए छात्र भी शामिल है।
 
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि चार घायल हुए। गाड़ी में सवार सभी 6 दोस्त अन्य दोस्त की बरात में शामिल होकर कोतवाली से बिजनौर की ओर आ रहे थे। 

विज्ञापन


यह हादसा रात में 2:00 बजे हुआ हुआ। हादसे से कुछ समय पहले ही गाड़ी में सवार दोस्तों ने रील भी बनाई थी। बुधवार की शाम गांव गंधाशपुर निवासी संजय के बेटे की बरात कोतवाली देहात के पास ओम फार्म हाउस में गई थी।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल में फूट-फूटकर रोए कातिल मुस्कान और प्रेमी साहिल, जेल अधीक्षक से हाथ जोड़कर कही ये बात

विज्ञापन

इसी बरात में देवांश (22) पुत्र वरुण उर्फ भोले निवासी सलामाबाद और शिवांग रावत (24) पुत्र जगदीश रावत निवासी आवास विकास काॅलोनी, आदित्य निवासी रामबाग कालोनी बिजनौर, शिवम व विशु निवासीगण वसुंधरा विहार बिजनौर व कार मालिक आदित्य निवासी गांव मायापुरी थाना नांगलसोती भी गए थे। 

उक्त 6 दोस्त बरात में शामिल होने के बाद रात में 2:00 बजे बिजनौर की ओर लौट रहे थे। गाड़ी को आदित्य चला रहा था। गाड़ी जैसे ही पीली चौकी के पास वीकेआइटी के पास पहुंची ड्राइवर नियंत्रण को बैठा और तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया की गाड़ी ने हाईवे पर 10 पलटे खाए इसके बाद हाईवे किनारे खेत में जा गिरी। 
विज्ञापन

बताया गया कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। गाड़ी से सभी को निकालकर मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां देवांश और शिवांग की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देवांश और शिवांग स्कार्पियो में पीछे की सीट पर बैठै थे। देवांश और शिवांग अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। देवांश चंड़ीगढ़ से एमबीए फाइनल कर रहा था। शवों का बिना पोस्टमार्टम किए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें