स्कूल की बस के नाले में गिरने की सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर और क्रेन की सहायता से बस को बाहर निकाला। बताया कि बारिश के कारण गांगन नदी उफान पर है। ऐसे में नदी के आसपास बसे गांव तारकोला, मुस्सेपुर, नसीरपुर, पाली, जसमोरा, सिजौली, सिजोला, शादीपुर आदि गांवों को जोड़ने वाले रास्तों में पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक पानी पूरी तरह सड़कों से नहीं उतर जाता तब तक शासन प्रशासन को इन रास्तों पर चलने वाली स्कूल की बसों को बंद कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम