चांदपुर के गांव बागड़पुर में जनता इंटर कॉलेज में ओपन स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप में अपने खेल का प्?
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर की टीम बनी ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियन
चांदपुर। गांव बागड़पुर में आयोजित दो दिवसीय पुरुष (जोन ए) ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मैच में बिजनौर की टीम ने शामली की टीम को 48-37 अंकों के अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया है। विजेता टीम को गौरव टिकैत ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर में जिला कबड्डी संघ बिजनौर व गांव बागड़पुर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय 48वीं पुरुष (जोन ए) ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन बिजनौर व मुजफ्फरनगर की टीम के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में बिजनौर की टीम ने 44-26 के अंतर से जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल मैच में शामली की टीम ने सहारनपुर की टीम को 41-25 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बिजनौर व शामली की टीम के बीच हुआ। फाइनल मैच में बिजनौर की टीम ने शामली की टीम को 48-37 अंकों के अंतर से पराजित कर अपना कब्जा जमाया। भाकियू नेता राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के कबड्डी कोच कमाडेंट कुलदीप सिंह को रुपयों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गौरव टिकैत ने कहा कि मिट्टी से जुड़े देहात के खेल, गांव की परंपरा लुप्त हो गई थी। आज गांव के खेल कराकर गांव की परंपरा को फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी लोकेंद्र चौधरी, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, पदमवीर सिंह, संस्था के सचिव अरविंद्र कुमार, रामपाल सिंह, संयोजक नवनीत कुमार, अध्यक्ष निंरकार सिंह, संरक्षक कुशलपाल सिंह, सुनील कुमार, राजेंद्र सोंलकी, खड़क सिंह, एसडीएम कुंवर वीके मौर्य, किसान नेता कुलदीप सिंह, शिवसेना नेता चौधरी वीर सिंह आदि मौजूद रहे।