दिल्ली में नूरपुर की श्वेता सूद को बेस्ट आइकन अवार्ड से सम्मानित करती नोरा फतेही।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर की बेटी श्वेता ने दिल्ली में लहराया परचम
बिजनौर। नूरपुर क्षेत्र के ग्राम चेहली निवासी भाजपा नेता अनिल सूद की बेटी श्वेता सूद ने दिल्ली में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। रविवार को दिल्ली के एक होटल में हुए कार्यक्रम में फिल्म अदाकारा नोरा फतेही ने श्वेता सूद को एजूकेशनल मोटिवेशन स्पीकर के लिये बेस्ट आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अनिल सूद के मुताबिक उनके बच्चे दिल्ली में विभिन्न संस्थानों में पढ़ते हैं। सबसे बड़ी पुत्री श्वेता सूद एलएलबी की विद्यार्थी के साथ-साथ एजूकेशनल मोटिवेशन स्पीकर है। देश के विभिन्न हिस्सों में एजूकेशनल सेमिनार में श्वेता सूद स्पीकर होती है। स्कूल की पढ़ाई के दौरान श्वेता सूद की खेल जगत में भी रुचि रही है और खेल जगत में दिल्ली राज्य तक का प्रतिनिधित्व कर चुकी श्वेता सूद को तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी अवार्ड दे चुकी हैं। श्वेता सूद को अवार्ड मिलने से परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है। संवाद