फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रात में सड़क पर तड़पता रहा युवक, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 21 Jul 2026 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर-बदायूं मार्ग पर गुरुद्वारे के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 36 वर्षीय विपिन की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में बिजनौर-बदायूं मार्ग पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 36 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा छाछरी मोड़ क्षेत्र में गुरुद्वारे के सामने हुआ। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बिजनौर से लौटते समय हुआ हादसा

विज्ञापन

शाहपुर लाल गांव निवासी विपिन पुत्र रोहतास सोमवार शाम बाइक से किसी काम से बिजनौर गया था। रात करीब 10:30 बजे वह बिजनौर-बदायूं मार्ग पर गुरुद्वारे के सामने पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कुछ देर बाद ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: किसानों ने किया कमिश्नरी का घेराव, गेट पर लगा ताला, सड़क पर हुक्का और ट्रैक्टर पर डीजे से प्रदर्शन

पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रोहतास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवेचक मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

परिवार को रोता छोड़ गया विपिन

विज्ञापन

विपिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें