टॉपर
शीतल कुमारी - सरस्वती विद्या मंंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़ - 96.67 प्रतिशत
खुशी गुप्ता - मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद - 96.33
पर्व कुमार - आरआर सरस्वती विद्या मंदिर धामपुर - 96.33
सृष्टि गुप्ता - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़ - 95.67
इशिका राजपूत - लाला रिखीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मौहंडिया - 96.40
मयंक नूर - सेंटमेरी इंटर कॉलेज मंडावली - 96.00
सानिया - सेंटमेरी इंटर कॉलेज मंडावली - 95.60
हाईस्कूल टॉपर शीतल कुमारी से बातचीत...
माता-पिता चाहते हैं इंजीनियर बने, बेटी का लक्ष्य शिक्षिका बनना
गांव नावका उर्फ गोवर्धनपुर निवासी किसान अरविंद कुमार की पुत्री शीतल कुमारी ने अपनी मेहनत व लगन से यूपी बोर्ड हाईस्कूल में बिजनौर जनपद में पहला और प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया। शीतल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा और गुरुजनों को दिया। उसने बताया कि वह आगे चलकर शिक्षिका बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।
उसने कहीं कोचिंग नहीं ली और घर पर स्कूल के अलावा आठ घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दौरान वह मोबाइल, सोशल मीडिया से दूर रही। माता-पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते हैं, जबकि वह पढ़ाई के क्षेत्र में आगे जाना चाहती है। उसके दादा चन्द्रपाल सिंह ने मीठा खिलाकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। विद्यालय, प्रबंध समिति की ओर से भी उसे सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result: संघर्ष की कहानियां, मेरठ के तीन छात्रों ने रचा इतिहास, डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है अफसर
इस तरह पाए अंक : शीतल कुमारी ने बताया कि हिंदी में 97, अंग्रेजी में 96, गणित में 99, साइंस में 97, सोशल साइंस में 97 में अंक तथा कला में 94 अंक प्राप्त किए।