अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला
झालू में 12वीं के छात्र को प्रिंसिपल ने डांटा तो वह अपमान महसूस करने लगा। आरोप है कि छात्र का एक साथी उनके सिर पर डंडा मारकर भाग गया। छात्र के खिलाफ तहरीर दी गई है।
थाना नगीना क्षेत्र के गांव इमामपुर निवासी मेघराज सिंह राणा हल्दौर के आरएचएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। वह रोजाना बस से स्कूल आते-जाते हैं। प्रधानाचार्य के अनुसार गांव अम्हेड़ा निवासी कक्षा 12 का छात्र बहुत शरारती और अनुशासनहीन है। उन्होंने उसे डांट दिया था, जिससे वह अपमान महसूस करने लगा था। बुधवार सुबह सात बजे वह बस से उतरकर स्कूल की ओर जाने लगे, तो आरोपी छात्र के साथी ने आकर उनके सिर पर डंडा मार दिया और भाग गया। सूचना पर पहुंचे स्कूल स्टाफ के लोगों ने प्रधानाचार्य को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रधानाचार्य ने आरोपी छात्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।