फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: प्रवीण तोगड़िया बोले- तीन बच्चे पैदा करे हर हिंदू, बहुमत बनाए रखना है, कानून लाए सरकार

Thu, 19 Dec 2024 08:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाना चाहिए। हम दो हमारे दो नहीं, बल्कि हम दो हमारे तीन का नारा देश में लागू करना है। 
विज्ञापन
बिजनौर पहुंचे प्रवीण तोगड़िया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हर गांव और शहर में हनुमान चालीसा केंद्र होने चाहिए। हिंदू समाज को कट्टर और मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। भारत में हिंदुओं का बहुमत बनाए रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्यापारी एकता परिषद के आमंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया बिजनौर पहुंचे। व्यापारी एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा के आवास पर उन्होंने प्रेस वार्ता की। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हमारी योजना है कि हिंदू समाज के हर परिवार में तीन बच्चे हों, ताकि जनसंख्या संतुलन बनाए रखा जा सके। समान नागरिक संहिता लागू करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाना चाहिए। भविष्य में अल्पसंख्यक बहुसंख्यक ना हो जाएं, इसके लिए सभी लोग अपनी आने वाली पीढ़ी से तीन बच्चे करने के लिए कहें। अगर हम लोग दो पर टिके रहेंगे तो आने वाला समय कहीं ना कहीं दुख का समय होगा।
हम दो हमारे दो नहीं, बल्कि हम दो हमारे तीन का नारा देश में लागू करना है। कहा कि जिस तरह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, उसी प्रकार से मथुरा और काशी में भी भव्य मंदिर बनाए जाएंगे। पुराने समय में मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों को बनाने का काम किया था, अब मंदिरों की निशानियां मिल रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें