फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर डाक मंडल को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर डाक मंडल को मिला पहला स्थान
विज्ञापन

बिजनौर। डाक विभाग की ओर से 30 जुलाई को मनाए गए महा लॉगइन डे में बिजनौर मंडल ने बरेली रीजन में अव्वल रहने का गौरव प्राप्त किया है। कोरोना महामारी के कारण बैंक तक जाने में असमर्थ लोगों को उनके घरों पर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के तहत खाता खोलने के लिए पूरे जनपद में 258 शाखा डाकघरों तथा 43 उप डाकघरों में महा लॉगइन डे मनाया गया था। इस दौरान बिजनौर मंडल ने पूरे बरेली रीजन में सबसे अधिक 49 लाख 4438 रुपये का लेनदेन कर पहला स्थान प्राप्त किया।
डाक शासन के निर्देश पर 30 जुलाई को देश भर के सभी डाक मंडलों में एक साथ महा लॉगइन डे मनाया गया। इस दौरान बिजनौर मंडल के 258 शाखा डाकघरों के सभी शाखा डाकपालों, लगभग 53 सहायक डाकपालों, 43 उप डाकघरों के पोस्टमैन के द्वारा बैंकों तक न जा पाने में असमर्थ लोगों को उनके घरों में जाकर आईपीपीबी के खाते खोले थे और दस हजार रुपये तक की धनराशि मुहैया कराई थी। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि समय-समय पर केंद्रीय निर्देश पर महालॉग इन डे मनाया जाता रहा है।
विज्ञापन

आईपीपीबी खाता मात्र आधार कार्ड द्वारा खोला जा सकता है। जिस व्यक्ति, मजदूर, किसान, व्यापारी को किसी भी बैंक में खाता और वह आईपीपीबी बैंक में खाता खुलवाकर अपने किसी भी बैंक में इस खाते के माध्यम से पैसा भेज सकता है। साथ ही किसी भी बैंक के खाते से आईपीपीबी खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। कोई खाताधारक बैंक अथवा डाकघर में नहीं जाना चाहता और उसका खाता आधार कार्ड से लिंक है, तो वह अपने निकटतम शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल से फोन पर अथवा मिलकर अवकाश के दिन भी आईपीपीबी का खाता खुलवा सकता है और रुपये निकाल अथवा जमा कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईपीपीबी खाते को मात्र 100 रुपये से खुलवाया जा सकता है। इसके माध्यम से घर बैठे ही अपने सुकन्या, आरडी, पीएफ, खाते में धनराशि जमा कर सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे टीवी, मोबाइल रिचार्ज, टेलीफोन, गैस, पानी, बिजली, बीमा प्रीमियम आदि के बिल का भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें साउथ डिवीजन का 20 लाख 30 हजार 930 रुपये, नॉर्थ डिवीजन का 28 लाख 47 हजार 500 रुपये, धामपुर डिवीजन का कुल लेनदेन 22 लाख 72 हजार 494 रुपये का लेनदेन करते हुए बिजनौर मंडल ने बरेली रीजन में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें