फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हत्यारोपी वकील की तलाश में सिक्किम गई बिजनाैर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अनिल सोती की हत्या के आरोपी वकील राजनारायण की तलाश में सिक्किम तक तलाश की जा रही है। इसके लिए बिजनौर पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। इस मामले में पुलिस वकील की मुंशी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजी चुकी है।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी 82 वर्षीय अनिल सोती की छह अगस्त को उनके घर में ही नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। गौरव का अपने चाचा अनिल सोती के साथ 14 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दिल्ली में प्रैक्टिस करने वाले वकील राजनारायण के जरिए ही गौरव ने अपने हिस्से की जमीन प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र खन्ना आदि को बेचने का एग्रीमेंट कर दिया था।
वहीं गौरव का अपने चाचा अनिल सोती के साथ जमीन का कानूनी बंटवारा (कुर्राबंदी) नहीं हो सकी थी। कुर्राबंदी का मामला अदालत तक पहुंचा। कुर्राबंदी में देरी के चलते गौरव सोती ने वकील से नाराजगी जाहिर की थी, साथ ही केस किसी अन्य को हवाले करने की बात भी कह दी थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि गौरव की जमीन की बिक्री में वकील को भी कमीशन मिलना था। केस के साथ-साथ कमीशन हाथ से जाता देख राजनारायण ने अनिल सोती की हत्या कराने की साजिश रची। पुलिस की जांच में वकील राजनारायण निवासी इतवारी गंज झांसी, उसकी मुंशी निशा उर्फ अंजुम, उसकी बहन हिना, भाई अलीमुद्दीन, सुभाष का नाम सामने आया।
इसके बाद पुलिस ने निशा उर्फ अंजुम, हिना, अलीमुद्दीन, सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब मुख्य आरोपी वकील की तलाश चल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वकील की लोकेशन सिक्किम में मिली है। सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी वकील की तलाश में गैर राज्यों में भी पुलिस टीमों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें