फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर पुलिस ने कैलिफोर्निया भेजी ईमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह का व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठग ने परिचितों को मैसेज किए और पैसे की जरूरत बताते हुए रकम मांगी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही व्हाट्सएप के अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया मुख्यालय को भी ईमेल भेजकर जानकारी मांगी गई है ताकि, पता चल सके कि व्हाट्सएप किसने और कैसे हैक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के व्हाट्सएप नंबर से उनके परिचितों के पास पैसे की जरूरत के मैसेज भेजे। सभी से अलग-अलग पैसे की मांग की गई थी। साइबर ठग द्वारा व्हाट्सएप हैक होने की बात सामने आने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जिस नंबरों से फोन आने के बाद व्हाट्सएप हैक हुआ था। पुलिस उन नंबरों की भी जांच कर रही है।
दो महीनेे पहले रेंजर का भी हुआ फोन हैक
दो माह पहले बिजनौर वन विभाग में तैनात रेंजर महेश गौतम का भी फोन हैक हुआ था। उन्होंने चिकित्सक से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल से मोबाइल नंबर लिया था। फोन करने पर साइबर ठग ने एपीके फाइल में रेंजर को अपॉइंटमेंट भेजा था। इसके बाद फोन हैक कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन नंबरों से जिला पंचायत अध्यक्ष को कॉल करके व्हाट्सएप हैक किया गया था। उन नंबरों की जांच की जा रही है। ....अभिषेक झा, एसपी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें