फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच दबोचे, थाने में खुलेगी आरोपियों की हिस्ट्रीशीट

Tue, 07 Jun 2022 07:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

पुलिस ने पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत पांच शातिर आरोपियों को दबोचा है। गिरोह का सरगना हरिद्वार का रहने वाला है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कोतवाली पुलिस ने पांच चोरों को दबोचा है। इनके पास से चोरी की छह भैंस बरामद की गई है, जबकि चार भैंस पहले बेच चुके थे। गिरोह का सरगना उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हुई भैंस की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर पशु चोर गिरोह के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 मई को वन गुजर शमशेर निवासी पीली पड़ाव श्यामपुर हरिद्वार ने तहरीर दी थी, जिसमें कहा गया कि वे हर साल छह महीने के लिए पशुओं को चराने के लिए गंगा किनारे आते हैं। रावली बैराज के बीच उसके डेरे से उसकी 10 भैंस चोरी कर ली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू की। सूचना पर भैंस चोरी करने वाले कासिम उर्फ काची पुत्र इलमदीन निवासी गंगा भोगपुर थाना लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल, शकील कुरैशी पुत्र समी निवासी गांगू नंगला बिजनौर, साजिद अंसारी पुत्र इस्माइल निवासी हसूपुरा थाना नूरपुर, सन्नवर पुत्र वाजिद निवासी पीपला जहांगीर और गुलाम पुत्र गागी निवासी गूजर बस्ती गैंडीखाता हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर छह भैंस महिंद्रा पिकअप गाड़ी में लाद रहे थे। आरोपियों के पास से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। 

गिरोह का सरगना निकला पीड़ित का रिश्तेदार
पीड़ित शमशेर की भैंस चोरी हुई, जिसके साथ उसका रिश्तेदार कासिम भी डेरे पर रहता था। चोर गिरोह के सरगना कासिम ने ही साथियों के संग मिलकर अपने रिश्तेदार शमशेर की 10 भैंस चोरी कर ली। जिनमें चार भैंस पशु पैंठ में ले जाकर बेच भी दी गई। अब छह भैंस भी पशु पैंठ में बेचने के लिए ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी भैंस चोरी करने के बाद पैदल ही हांक कर विदुरकुटी तक ले गए थे, जहां से महिंद्रा पिकअप गाड़ी में लाद ली थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 

विज्ञापन

चोर गिरोह की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के आपराधिक इतिहास को उत्तराखंड और आसपास के जिलों में पता कराया जा रहा है। आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी और गैंगस्टर में भी रिपोर्ट दर्ज होगी। 

यह भी पढ़ें: Gupta Brothers Arrested: राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ, स्वॉट निरीक्षक सतेंद्र कुमार, एसआई राजेंद्र, जर्रार हुसैन आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें