फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर पुलिस ने संभल को हराया

Sun, 05 Oct 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय पुलिस वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते शाहजहांपुर व मुरादाबाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर में अंतरजनपदीय पुलिस वाॅलीबाल और सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाॅलीबाल के चार मैच खेले गए। चौथे मैच में बिजनौर की टीम ने संभल को हरा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी अभिषेक झा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से निष्ठा, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करें। खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं। पुरुष वर्ग में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का पहल मैच मुरादाबाद एवं पीलीभीत के बीच हुआ। जिसमें मुरादाबाद ने जीत हासिल की।
दूसरे मैच में बदायूं को हराते हुए अमरोहा की टीम विजेता बनी। तीसरे मैच में शाहजहांपुर ने रामपुर को हराया। चौथे मैच में बिजनौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संभल को हराते हुए जीत हासिल कर ली। उधर सेपक टकरा प्रतियोगिता का पहला मैच पीलीभीत एवं शाहजहांपुर के बीच हुआ, जिसमें पीलीभीत विजयी रहा। दूसरे मैच में बदायूं को हराते हुए बिजनौर की टीम ने जीत हासिल की। तीसरे मैच में मुरादाबाद ने अमरोहा को हराया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की प्रतियोगिता में पहला मैच पीलीभीत एवं शाहजहांपुर के बीच खेला गया। शाहजहांपुर को जीत मिली। दूसरे मैच में अमरोहा को हराते हुए बदायूं की टीम विजेता बनी। तीसरे मैच में रामपुर की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा जबकि बिजनौर पुलिस महिला टीम विजेता रही। चौथे मैच में संभल की टीम हारी और मुरादाबाद ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें