फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जहर से ससुर की मौत, मरने से पहले पुत्रवधू की ओर किया इशारा, जानें पुलिस ने क्या कार्रवाई की

Tue, 08 Oct 2024 06:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध की आएदिन पुत्रवधू से कहासुनी होती थी। मौत से पहले वृद्ध ने उसकी तरफ इशारा कर दिया था। 
विज्ञापन
विलाप करती छोटेलाल की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर क्षेत्र के गांव एडवा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव एडवा निवासी छोटेलाल (48) पुत्र खैराती सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन पीड़ित को गोहावर, नूरपुर के निजी अस्पताल ले गए लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर परिजन मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल ले गये। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। छोटेलाल की पत्नी मिथलेश की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

सूचना पर सीओ राजेश सोलंकी, थाना प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र कुमार, दौलतपुर चौकी प्रभारी सुशील पंवार ने भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन

पुत्रवधू हिरासत में
गांव में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतक छोटेलाल काफी लंबे समय से लकवा की बीमारी से ग्रस्त थे। आये दिन परिवार में पुत्रवधू से झगड़ा होता था। छोटेलाल की पत्नी मिथलेश का आरोप है कि जब घर में आई तो पीड़ित ने तड़पते हुए पुत्रवधू की ओर इशारा करते हुए कोई जहरीला पदार्थ देने की बात कही थी। पुलिस ने पुत्रवधू को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें